फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लेन-देन के विवाद में सगे भाइयों को मारी चाकू, छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई रेफर

सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावां गांव में रुपये के लेन-देन में मंगलवार देर रात विपक्षियों ने सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल भाइयों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया,  जहां एक भाई को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कुड़वार के चाची राज बगिया निवासी संजय निषाद (24) अपने बड़े भाई विजय कुमार निषाद (30)  के साथ मंगलवार रात कटावां गांव में उधार पैसे लेने फागूलाल के यहां गए थे। आरोप है कि वहां, फागूलाल के साथ अन्य तीन लोग मौजूद थे। बातचीत के बाद हाथापाई शुरू हो गई। चारों ने मिलकर दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजय व विजय घायल हो गए। आरोपी मौके से भाग निकले। दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। जहां, चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बड़े भाई विजय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी फागूराम ने उनके चाचा से 29 हजार रुपये उधार ले रखे थे। उसने 10 हजार रुपये वापस किए बाकी पैसे के लिए विवाद हो गया। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अजय की तहरीर पर फागूलाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें