फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस सिलिंडर डिलीवरी मैन से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

सुल्तानपुर। धम्मौर पुलिस ने गैस सिलिंडर सेल्समैन से हुई लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वादी विवेक तिवारी निवासी लोहरामऊ ने स्थानीय थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक व डिलीवरी मैन हरिओम यादव के साथ मंगलवार देर शाम गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने निकले थे। महेश्वरगंज नहर पुल से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने विवाद कर उनसे 9,100 रुपये लूट लिए थे। बुधवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्येंद्र प्रताप सिंह निवासी निवासी उघरपुर, धम्मौर व विशद मिश्र निवासी बदौलिया, कुड़वार के रूप में हुई है। सत्येंद्र के पास से 1,350 रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक मिली है। वहीं, विशद मिश्र के पास से 5,950 रुपये व एक मोबाइल फोन मिला है। विशद मिश्र एक शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें