फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसआईआर को लेकर चला विशेष अभियान, लोगों को किया गया जागरुक

189-सदर विधानसभा क्षेत्र (जयसिंहपुर) में मतदाता सूची में नाम शामिल करने, विलोपन व संशोधन के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 बजे से सभी बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में आवेदन लिए गए और नोटिसों पर सुनवाई की गई। दोपहर 12 बजे कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर स्थित बूथ संख्या 339 पर बीएलओ अर्चना देवी, सहायक अध्यापक अखिलेश मिश्र व शिक्षामित्र शिवाधार पाठक मौजूद रहे। यहां संतबक्श मिश्र ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति, परिवार रजिस्टर की नकल व आधार कार्ड प्रस्तुत कर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में कानपुर में नौकरी के कारण उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया था। वहीं अंकुर सिंह ने पिता के नाम में दर्ज त्रुटि के संबंध में दस्तावेज जमा किए। बीएलओ ने बताया कि आवश्यक अभिलेख मिलते ही संशोधन की कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी। दोपहर एक बजे कंपोजिट विद्यालय शाहपुर लपटा स्थित बूथ संख्या 345 व 346 पर भी अभियान चला। बूथ 345 पर 40 नोटिस के सापेक्ष 20 लोगों की सुनवाई की गई। चार लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म-6 भरा, जबकि दो मृतकों के परिजनों ने विलोपन के लिए फॉर्म-7 जमा किया। एक मतदाता ने नाम संशोधन के लिए फॉर्म-8 दिया। बूथ 346 पर 90 नोटिस के सापेक्ष 60 लोगों की सुनवाई हुई। छह लोगों ने नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा किया, जबकि एक मृतक मतदाता के नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 दिया गया। अभियान के दौरान कुल 150 नोटिस के सापेक्ष 80 लोगों की सुनवाई की गई और 10 नए नाम जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें