आंधी के साथ बुधवार दोपहर बाद हुई कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से मौसम बदल गया। चांदा में कथा का पंडाल उड़ गया। कुड़वार, धनपतगंज, बल्दीराय में तेज आंधी से पेड़ व डाल गिर गई। कई जगहों पर बिजली के तार व खंभे उखड़कर गिर गए। आंधी से बिजली की आपूर्ति शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ठप हो गई है। बचा गेहूं की मड़ाई का काम ठप हो गया है। मड़ाई के बाद बाहर रखे भूसे भीग गए हैं। हालांकि बरसात से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।