एकता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में बरात घर से पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण करने के बाद चन्दन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल युवाओं के आदर्श हैं। सैकड़ों की संख्या में मौजूद खिलाडियों को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने रवाना किया। व्यवस्थापक शचींद्र शुक्ल, गौरव मौर्य की देखरेख में आयोजित दौड़ में शामिल धावक शहर के दीवानी चौराहा, गोलाघाट, बस स्टेशन,पंचरास्ता, दरियापुर, शाहगंज, डाकखाना, तिकोनिया पार्क होते हुए फिर से बरात घर पर पहुंचे। पुरुष वर्ग में इंदर चौधरी ने जीत दर्ज की, कुलदीप यादव, सतीश गौड़ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शाहीन बानो प्रथम, माधुरी यादव द्वितीय एवं मंत्शा बानो को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र, कबड्डी संघ सचिव महेश यादव, बॉक्सिंग को विजय यादव बॉक्सर, त्यागी बाबा स्टेडियम से राकेश कुमार, पूर्व खिलाड़ी उदय राज सिंह, लखन बाबा ग्राउंड से कृपा शंकर यादव, पैगापुर एथलेटिक्स के नूरैन आलम, ताइक्वांडो कोच प्रणय चंद्र शुक्ल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।