फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: निषाद बस्ती में आग से दो घर जले, हजारों का नुकसान, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया

सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर गोड़वा चौकी क्षेत्र के अमिलियाकला निषाद बस्ती में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें दो घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। रामनगर गोंड़वा चौकी क्षेत्र के अमिलियाकला निषाद बस्ती निवासी राम अवतार निषाद के कच्चे घर में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। हवा के झोंके से आग ने पड़ोस के हृदयराम निषाद के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों घरों में लगी से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। काफी विलंब से अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक दोनों घर पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुके थे। दोनों घरों में रखा राशन, बर्तन, कपड़े व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को भी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें