फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, 50 फीट गहरे नाले से फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रस्सी से निकाला शव

नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव नाले में उभरता मिला। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरे नाले से शव को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गोलाघाट स्थित परशुराम चौक के पास की है। जहां एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना दीवानी जाने वाले रास्ते पर गुलाबी सुलभ शौचालय के बगल में स्थित नाले की है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। शव सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरे नाले में था। बचाव दल ने रस्सों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटना है या कोई अन्य मामला। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया शव को मार्चयुरी में रखा कर पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें