फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा - दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला, अयोध्या की तरह मिल्कीपुर सीट भी जीतेगा इंडिया गठबंधन

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर अंतर्गत दरपीपुर में सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के सचिव वीपी सिंह ने अपने स्व. पिता अच्छेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। मीडिया यहां बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, इंडिया गठबंधन बहुत मजबूती से मिल्कीपुर का चुनाव लड़ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि, जैसे हम आयोध्या लोकसभा का चुनाव जीते थे। वैसे मिल्कीपुर का चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आगे कहा कि वहां त्रिकोणीय मुकाबला है। दस साल में केजरीवाल के खोखले वादे से वहां की जनता वाकिफ हो गई है। जनता तुलना कर रही है, तो उसे एहसास हो रहा है कि दिल्ली को संवारने का काम कांग्रेस और मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने किया है। कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छी सफलता मिलने वाली है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने उत्तर प्रदेश सरकार से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले की व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह, राकेश पालीवाल, अपना दल एस जिलाध्यक्ष अविनाश पटेल, समाजसेवी संदीप सिंह सोनू, संजय सिंह के साथ अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी संदीप सिंह सोनू ने कहा बाबा की जीवनशैली से उनके पूरे परिवार को समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि सीओ नगर प्रशांत सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम में आए 620 लोगों में कंबल वितरित किया। जिनमें वृद्ध, महिला और निराश्रित शामिल रहे। इस मौके पर सन्तोष सिंह, राम प्रताप सिंह, जंत्री प्रसाद, बजरंग बहादुर सिंह, वीरेंद्र विक्रम, अवधेश कुमार, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें