फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: ईदगाह के पास शराब की दुकान से तनाव, चौहानपुर में ईदगाह से 60 मीटर दूर दुकान, प्रशासन से की शिकायत

मोतिगरपुर थाना अंतर्गत चौहानपुर में धार्मिक स्थल के निकट शराब की दुकान खुलने से विवाद बढ़ गया है। ईदगाह से मात्र 60-65 मीटर की दूरी पर देसी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। स्थानीय निवासी मुनव्वर अली ने बताया कि शराबी लोग ईदगाह में खाली बोतलें फेंक देते हैं। पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष कूरेभार जफर खान के अनुसार, सरकारी आदेश है कि धार्मिक स्थलों और स्कूलों से 100 मीटर की दूरी तक मादक पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित है। ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय की मिलीभगत से यह दुकान चल रही है। इससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2019 में ईदगाह में तोड़फोड़ की घटना हुई थी, जिसका मुकदमा दर्ज है। उन्हें आशंका है कि नशे में धुत लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पहले भी समुदाय के लोगों ने सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय से मिलकर शिकायत की थी। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, अधिवक्ता शेख नजर और कई ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें