फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: हाईवे पर भारी वाहनों का कब्जा, सांसत में लोगों की जान, अक्सर होती रहती हैं घटनाएं

लोगों के आवागमन के बनाई गईं सड़कों को वाहन चालकों ने इसे अपना पार्किंग स्थल जैसा बना लिया है। विभिन्न हाईवे पर ऐसा नजारा रोज देखा जा रहा है। खासकर रेस्टोरेंट व ढाबों के पास घंटों भारी वाहन खड़े हो रहे हैं। अधिकांश वाहन चालक सड़कों पर कब्जा करके ढाबों पर रात गुजार रहे हैं। भारी वाहनों के सड़क पर खड़े होने से सामने व पीछे से आ रहे वाहन चालकों को आगे की रोड नहीं दिखाई पड़ रही है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ठंडी के मौसम में कोहरे से दुर्घटनाओं की आंशका और बढ़ गई है। वाहनों से सफर करने वालों की जान सांसत में पड़ी रहती है। सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के पास भी यही दृश्य आए दिन रहता है। मार्ग पर सड़क के कुछ हिस्से पर भारी वाहन रोज खड़े किए जा रहे हैं। वाहनों को खड़ा करके चालक नाश्ता व भोजन करके आराम फरमाते हैं। शुक्रवार शाम को यही दृश्य शाम को रहा। मार्ग पर एक ट्रक और एक छोटा वाहन खड़ा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें