फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में ठिठकी ट्रामा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन, मायूस होकर लौट रहे मरीज

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 03:37 PM IST

सुल्तानपुर में ट्रामा सेंटर में लगी सीटी स्कैन मशीन फिर खराब हो गई। बृहस्पतिवार को ही इंजीनियरों ने इसे ठीक किया था। महज दो दिन जांचें हुईं और शनिवार को मशीन में खराब आ गई। इस बात से अनजान मरीज लगातार यहां जांच के लिए आ रहे हैं। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में रोगी यहां जांच कराने आए, लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सेंटर प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि मशीन में खराबी की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दे दी गई। इंजीनियरों की टीम आएगी, तभी मशीन चालू हो पाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें