फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यालय जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, निवर्तमान राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, फिरोज अहमद सहित कांग्रेसी पुलिस लाइन लाए गए। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बाद में सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें