यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस विभाग ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने के लिए बेटियों को प्रेरित किया। यह अभियान सीओ सिटी प्रशांत सिंह की अगुवाई में तिकोनिया पार्क में चलाया गया। अभियान के तहत तिकोनिया पार्क के पास एक बैनर लगाया गया, जिसमें छात्राओं ने हस्ताक्षर किया। अभियान में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी तिकोनिया पार्क के पास पहुंचे और हस्ताक्षर कर अभियान में अपना सहयोग दिया। अभियान में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।