फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मिल्लत कांफ्रेंस का आयोजन, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद पर चर्चा; नशे से दूर रहने की अपील

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार को अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट द्वारा एक निजी मैरिज लॉन में ऐतिहासिक मिल्लत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज के सभी वर्गों के उलमा एक मंच पर एकत्रित हुए। यहां पंजाब में आई बाढ़ आपदा के पीड़ितों की मदद पर चर्चा की गई और सहायता कार्य की शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर मौलाना उस्मान कासमी, मौलाना मदारूस सलाम, मौलाना कसीम कासमी, मौलाना मोहम्मद अहमद, मौलाना सैयद आसिफ नकवी और मौलाना वसी मोहम्मद सहित कई उलमा मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज को आगे ले जाने और एक बेहतर समाज बनाने पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का संचालन आमिल सुल्तानपुरी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें