फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में महाराजा बिजली पासी के नाम पर लगाया बोर्ड, लोगों ने किया विरोध

सुल्तानपुर में बल्दीराय तहसील के हलियापुर में एक सड़क पर विधायक निधि से महाराजा बिजली पासी स्मृति द्वार का बोर्ड क्षेत्रीय विधायक द्वारा लगाया गया।जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया है व विधायक से इसे अन्यत्र लगवाने की मांग की है। जगदीशपुर विधानसभा में वर्तमान समय मे क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी द्वारा अपने नाम के साथ किसी न किसी क्षेत्रीय महापुरुष या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में विधायक निधि से बोर्ड लगवाया जा रहा है। हलियापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साइड लेन से होकर हलियापुर से कांकरकोला को एक संपर्क मार्ग गया है। इस रोड पर हलियापुर की तरफ शुक्रवार देर शाम महाराजा बिजली पासी के नाम का एक बोर्ड लगा दिया गया।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो दर्जनो की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।जिसमे ज्यादातर सुरेश पासी के समर्थक थे।उनके समर्थक अखिलेश सिंह नकुल ने विधायक को फोन करके विरोध जताया। भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बिजली पासी का हमारे क्षेत्र से कोई नाता नहीं है।अगर बोर्ड लगवाना ही है तो इस क्षेत्र के महापुरुषों या देवी देवताओं के नाम पर लगाया जाय। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सिंह ने कहा कि बिजली पासी के नाम का बोर्ड लगाना गलत है,उनका हमारे क्षेत्र से कोई वास्ता नही है। अगर पासी के नाम पर ही बोर्ड लगाना है तो बदलू पासी इस क्षेत्र के कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता थे।वह कांकर कोला के निवासी थे,हलियापुर में उनकी ससुराल थी। सन 1975 में उन्होंने नसबंदी आंदोलन में क्षेत्र में लगे कैम्प में भी घुसकर विरोध किया था व क्षेत्र के दलितों के मसीहा थे।विरोध करने वालों में तिरहुत स्टेट के रायविक्रम सिंह,धीरेन्द्र सिंह,धर्मदेव सिंह,सर्वेश सिंह,बलजीत सिंह,विजय सिंह,सरयू प्रताप सिंह, नितिन सिंह,अवधेश उपाध्यय,राम मनोहर, सुशील सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें