फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में प्रसव के बाद शुक्रवार को तड़के प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिनजों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतका की मां ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर इलाज न मिलने की वजह से बेटी की जान गई है। बताया गया कि कादीपुर के पदारथपुर की अंशिका उपाध्याय (24) पत्नी पंकज उपाध्याय को बृहस्पतिवार को परिजनों ने प्रसव के लिए भर्ती कराया था। मृतक की मां उर्मिला पांडेय ने बताया कि शाम 6:24 बजे बेटी को बच्चा हुआ। इसके बाद डॉक्टर उसे वैसे ही छोड़कर चले गए। बेटी कह रही थी मुझे बहुत ठंडी लग रही है। चादर ओढ़ाने के बाद भी वह कांप रही थी। बार-बार डॉक्टरों को बुलाया, पर वे सिर्फ ब्लड प्रेशर चेक करके चले जाते थे। शुक्रवार को तड़के करीब 4.30 बजे डॉक्टरों ने कहा कि इसे कहीं और ले जाओ। हम लोग कहीं ले जा पाते, इससे पहले ही बेटी की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सीएमएस महिला डॉ.आर.के यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति साफ होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें