फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित, एमएलसी बोले- खेल से तन-मन होता है स्वस्थ

सुल्तानपुर में एमजीएस खेल मैदान में आयोजित परिषदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन का शुभारंभ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि खेल से तन और मन स्वस्थ होता है। आपसी भेदभाव भूल कर खिलाड़ी मैदान में अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं और जीत दर्ज करते हैं। हार-जीत खेल का नियम है। इससे खेल भावना में विकार नहीं होना चाहिए। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने एमएलसी का स्वागत करते हुए कहा कि ये बच्चों के लिए महत्वपूर्ण क्षण हैं। उन्होंने बच्चों की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामना दी। बच्चों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें