सुल्तानपुर में करौंदीकला थाना पुलिस ने चोरी हुए 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को बरामद मोबाइल फोन पीड़ितों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 1,29,144 रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इससे पुलिस को मोबाइल फोन ट्रेस करने में मदद मिलती है।