यूपी के सुल्तानपुर में 19 साल पुराने केस में शनिवार को हुई सुनवाई में पूर्व विधायक सोनू सिंह समेत 19 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। फैसला आने से पूर्व विधायक और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मामला वर्ष 2006 का है। जब इसौली के तत्कालीन विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू और पूर्व प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू पर थाने में तैनात एक सिपाही से मारपीट करके समर्थक को छुड़ा ले जाने का आरोप लगा था। शनिवार को हुई सुनवाई में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। सपा के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह समेत 19 लोगों को बरी कर दिया गया।