फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ओपी राजभर बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होगी जातिवार जनगणना

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 08:19 PM IST

यूपी के सुल्तानपुर में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को एक रैली को संबोधित किया। इसका मुख्य उद्देश्य घुमंतू बंजारा समाज को एकजुट कर राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना रहा। ओपी राजभर ने मुस्लिम नेताओं को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं को अपनी कम्युनिटी की शिक्षा, रोजगार और विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जातिवार जनगणना होगी। राजभर ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि आजादी के बाद नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी 38 प्रतिशत थी, जो अब बेहद कम हो गई है। हालांकि, उन्होंने सकारात्मक बदलाव की ओर भी इशारा किया। एनडीए सरकार में देश भर से 51 मुस्लिम युवाओं ने आईएएस की परीक्षा पास की है। आज मुस्लिम युवा आईएएस, पीसीएस, मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बात करते हुए राजभर ने कहा कि मदरसा बोर्ड में भी यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड जैसी किताबें लागू होंगी। उन्होंने 12 जातियों के विकास का भी जिक्र किया। सरकार की योजना है कि एक साल के भीतर गांवों में सचिवालय के माध्यम से पंचायत सहायक और पूरी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। राजभर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे, इसके लिए जिलेवार जानकारी दी जा रही है। आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए गांव स्तर पर ही व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे सिर्फ वोट के लिए नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए काम करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें