सुल्तानपुर पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि एनडीए का मतलब सबका साथ सबका विकास है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर मांस मछली की दुकानों के प्रतिबंध पर बोले- जिसे खाना है वह बाहर जाकर खाए। अयोध्या नगरी में मांस मछली पर प्रतिबंध सही है। पंचायत चुनाव पर कहा कि पंचायत चुनाव अपने समय पर ही होगा। मनरेगा की कमियों को दूर करने के लिए इसका नाम बदला गया है। एसआईआर की रिपोर्ट में नाम काटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से की गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि अखिलेश पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं। जान रहे हैं कि अब सत्ता में तो आना नहीं है। पिता व चाचा की कमाई के मेहनत पर मुख्यमंत्री बन गए। पूरे प्रदेश में 86 लाख मतदाता मृतक पाए गए है। उनको स्वर्ग से लाने का काम तो अखिलेश ही कर सकते हैं।