फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भूखों के लिए मसीहा बना राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ,जरूरतमंदों को कराया भोजन

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 03:05 PM IST

सुल्तानपुर में सेवा, परोपकार और मानवता की मिसाल कायम करते हुए राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने इस गुरुवार को 413 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। यह अभियान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय और रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया गया, जहां मरीजों, तीमारदारों और यात्रियों को गरम, ताजा व पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि रोजा और व्रत संयम व परोपकार का संदेश देते हैं। सिख धर्म में लंगर की परंपरा भी यह दर्शाती है कि भूखे को भोजन कराना सर्वोच्च सेवा है। भोजन और पानी हर व्यक्ति का अधिकार है, न कि विशेषाधिकार। इसी सोच के साथ संघ हर गुरुवार को निःशुल्क भोजन वितरण अभियान चला रहा है। गुरुवार देर शाम जिला चिकित्सालय में डॉ. दीपक मिश्रा ने जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में एस.टी.ई पवन उपाध्याय और राकेश कुमार ने भोजन वितरण में सहयोग दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें