फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का प्रमुख केंद्र है बिजेथुआ महावीरन धाम, मंगलवार-शनिवार को उमड़ता श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर में स्थित बिजेथुआ महावीरन धाम पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र है। त्रेतायुग में यहां हनुमान जी ने इसी स्थान पर कालिनेमि नामक राक्षस का वध किया था। मान्यता है कि धाम के बगल में स्थित मकड़ी कुंड में नहाकर हनुमान जी के दर्शन करने मात्र से सभी संकट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार का यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। ज्येष्ठ महीने के शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से दर्शन करने पहुंचते हैं। यह धाम जिले की पूर्वी सीमा पर लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बसे सूरापुर कस्बे से दो किमी दूर स्थित है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें