फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति को परिवर्तन का माध्यम समझें और आगे आकर नेतृत्व संभालें युवा, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 08:19 PM IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का युवा जागरूकता सम्मेलन बुधवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए सही दिशा में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। कहा कि युवा राजनीति को गंदगी नहीं, परिवर्तन का माध्यम समझें और आगे आकर नेतृत्व संभालें। डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि युवा सही दिशा में जागरूकता के साथ कदम बढ़ाए, तो समाज, व्यवस्था और राष्ट्र की तस्वीर बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, शिक्षा व्यवस्था की गिरती गुणवत्ता और बढ़ती लागत, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, डिजिटल माध्यमों के दुरुपयोग और सोशल मीडिया की गलत दिशा में भूमिका, आरक्षण और सामाजिक न्याय की अनदेखी जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलना होगा। इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि विकल्प भी बनना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुभासपा युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता देती है और हर मंच पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी। महाराजा सुहेलदेव जैसे वीरों से प्रेरणा लेकर अगर युवा संगठित हों, तो हर अन्याय और असमानता का अंत किया जा सकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव शक्ति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, रुद्र राजन राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष मनोज देव पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय विश्वकर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा डॉ. जितेंद्र निषाद, जितेंद्र मौर्य, अमरेश यादव, शिवम चौबे ,अनुराग बियार, राजेश बियार, विकास बियार, मोहन मिश्रा। कार्यक्रम का संचालन जय प्रकाश बियार ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें