फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, यातायात हुआ बाधित; VIDEO

शक्तिनगर-वाराणसी राजमार्ग स्थित पकरी रोड फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह वन-वे व्यवस्था के दौरान दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग रहा कि दोनाें कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। कांवड़ यात्रा को लेकर फ्लाईओवर मार्ग पर वन-वे व्यवस्था की गई है। इसके चलते दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन एक ही मार्ग से हो रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से दूसरी कार की टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर यातायात पुलिस पहुंची और जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे लगवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। कार चालक बभनी निवासी राजेश ने बताया कि वन-वे व्यवस्था के कारण दोनों दिशाओं से वाहन एक ही मार्ग पर आ रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें