सोनभद्र जिले में मोबिल और ट्यूब की बिक्री में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी का रैपर व ट्रेडमार्क लगाकर नकली मोबिल और ट्यूब बेचने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से टाटा मैजिक सहित भारी मात्रा में नकली सामान भी बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत करीब 23 लाख रुपये है।