ओबरा कोतवाली क्षेत्र के भलुआ टोला के पास वाली पहाड़ी पर आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ काम करने वाले मिस्त्री ने उसे बहाने से बुलाया और वहां अपने दो दोस्तों के साथ उससे दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है। घटना की जांच के साथ आरोपियों की तलाश जारी है।