वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन बैरियर के पास गुरुवार को बेकाबू बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है। उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना छठ घाट के ही पास हुआ है। कुरहुल गांव निवासी हरेंद्र तिवारी (45) गांव के ही अनिल पांडेय (35) के साथ चोपन आए थे। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे। बाइक हरेंद्र तिवारी चला रहे थे। चोपन बैरियर के पास पीछे से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी।