फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में व्यापारियों ने बताई जीएसटी की जटिलताएं, समाधान की रखी मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 18 Dec 2024 07:55 PM IST

दुद्धी व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को नगर स्थित एक होटल में संवाद का आयोजन हुआ। इसमें जीएसटी, उद्योग, खाद्य सुरक्षा सहित अन्य विभाग के अफसरों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्हें शासन के निर्देशों से अवगत कराया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी की दुश्वारियों को सामने रखा। आए दिन चालान व जुर्माने की कार्रवाई पर असंतोष जताया। कहा कि जीएसटी की जटिलताओं के चलते व्यापार करना मुश्किल होता जा रहा है। इसे सरल बनाने की जरूरत है। विद्युत कनेक्शन की जांच के नाम पर उत्पीड़न का भी व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए निगम के अफसरों से कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की। खाद्य सुरक्षा विभाग के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया समझी। जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अमित कुमार सिंह ने कर प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाते हुए उसके लाभ भी बताए। कहा कि किसी भी तरह की समस्या आती है तो बेझिझक विभागीय अफसरों से संपर्क करें। व्यापारियों का सहयोग करने के लिए सभी तैयार हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें