नाग पंचमी और सावन के सोमवार के दुर्लभ संयोग में महादेव के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। घोरावल के शिवद्वार में रविवार की रात 12 बजे से कांवड़ियों की कतार लगी रही, जो सोमवार को पूरे दिन जारी रही। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों सहित डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री उमा-महेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक किए। जिले के अन्य मंदिराें में भी भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन-पूजन के साथ भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान भी किए।