चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। एएसपी अनिल कुमार सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।