फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में महारानी अहिल्याबाई का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया, महिलाओं ने बढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी ग्राम विकास विभाग की ओर से मनाया गया। महिलाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सफल गृहिणी और उद्यमी बनकर समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने दीप जलाकर किया। सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वह न केवल एक सफल गृहिणी रहीं, बल्कि रोजगार व उद्यम के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया। वह पहली महिला उद्यमी थीं, जिन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से साड़ी बनाने का कार्य किया। महिला अगर चाहे तो वह कुछ भी कर सकती है। समूह की महिलाएं भी इनसे प्रेरणा लेकर सफल उद्यमी बनें। उपायुक्त स्वत: रोजगार सरिता सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर पर तमाम विपत्तियां आईं, बावजूद वह कर्तव्य पथ ने नहीं डिगीं। जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने महिलाओं के लिए अहिल्याबाई को उदाहरण बताया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने भी विचार रखा। स्वयं सहायता समूह के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूह की 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैंक की ओर से सीसीएल लोन के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें