फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सोनभद्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हाइवे का जाम खुलवाया। मंगलवार की दोपहर विकास केवट पुत्र बबलू 6 अपने दादी के यहां से अपने नानी के यहां हाइवे किनारे से जा रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे तो गुस्से में शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बात की और उन्हें समझाकर शव को कब्जे में लिया और जाम को खुलवाया। इस दौरान हाइवे पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इस संबंध में अनपरा थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें