रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका मोहाल में शनिवार को प्रमिला (17) का शव घर में फंदे के सहारे लटकता मिला। एक दिन पहले ही वह अपनी बहन के घर से लौटी थी और गुमशुम थी। पिछले साल उसके इकलौते भाई का भी शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।