फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में मां काली, महादेव, दुर्गा-लक्ष्मी की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र; VIDEO

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडइत बाबा परिसर में बने मां दक्षिणेश्वर काली महाविद्या शक्तिपीठ से चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा के दौरान मां काली, भगवान शिव, मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. मृत्युंजय त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2007-08 से निरंतर चैत्र नवरात्र के अवसर पर कलश यात्रा निकाली जाती है। मंदिर में नौ दिनों तक अनुष्ठान चलेगा। इस दौरान प्रधान आशुतोष कुमार दुबे (आशु), रविंद्र नाथ मिश्र, मानवेंद्र त्रिपाठी, पं. विशाल पांडेय, आशुतोष शुक्ला, पं. अनुराग त्रिपाठी, सत्यम पांडेय, अविनाश शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, राहुल जैन, सूरज आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें