सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-27 में नामांकन पत्रों का सोमवार को भी वितरण हुआ। अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद के लिए छह दावेदारों ने पर्चा लिया है। निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पांडेय, शेषनारायण दीक्षित एवं हेमनाथ द्विवेदी में नामांकन पत्र क्रय किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी एवं गोविंद प्रसाद मिश्र ने नामांकन पत्र लिया। महामंत्री के लिए अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी एवं सुरेश कुमार पाठक ने नामांकन पत्र क्रय किया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के दो पद के लिए आशुतोष कुमार दुबे व गीता गौर, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के दो पद के लिए आशीष शुक्ला, मोहित कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र लिया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह, बंशीधर पांडेय, सुधी नारायण देव पांडेय ने नामांकन पत्र क्रय किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए संतोष कुमार सिंह पटेल, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर शैलेंद्र कुमार केसरवानी, संयुक्त मंत्री प्रशासन हेतु विवेक कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र क्रय किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छह जनवरी को नामांकन पत्र दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जमा किया जाएगा। उसके बाद कोई नामांकन पत्र जमा नहीं होगा।