फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिनों में सिर्फ 12 और 46 क्विंटल धान की खरीद पर भड़के एसडीएम, VIDEO

कृषि मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का बृहस्पतिवार को एसडीएम निखिल यादव ने औचक निरीक्षण किया। सहकारी क्रय विक्रय केंद्र व पीसीएफ के क्रय केंद्र में धान की खरीद से जुड़ी पत्रावलियों की जांच की। कम खरीद पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त हिदायत दी। एसडीएम ने सभी किसानों का धान खरीदने और किसी भी हाल छत्तीसगढ़ धान न जाने का निर्देश दिया। जांच के दौरान बताया गया कि क्रय विक्रय समिति पर सिर्फ 12 क्विंटल और पीसीएफ पर 46 क्विंटल धान की ही ख़रीदारी हुई है। भड़के एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। हाइब्रिड धान की खरीदारी भी 35 फीसदी तक करने के निर्देश दिए। किसानों को असुविधा होने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं होने की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी काफी कम खरीद होना पाया गया। मशीन में तकनीकी खराबी होने की वजह से भी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि यूपी का धान छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों में अवैध रूप से बेचे जाने की भी सूचनाएं मिली हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए मंडी सचिव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल का गठन किया गया है। समय से धान की खरीदारी नहीं हुई तो केंद्र प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी समिति सचिव बब्बन प्रसाद, विपणन निरीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें