सोनभद्र जिले में तपिश बढ़ने के साथ ही पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अधिकांश मरीज पेट दर्द-उल्टी-दस्त के पहुंचें। मरीजों का उपचार करते हुए उन्हे दवा दी गई। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 153 मरीजों का उपचार हुआ। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 32 मरीजों का उपचार करते हुए दवा वितरण किया गया। मरीजों को इस गर्मी के मौसम में खान, पान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस मौसम में पानी का जादा सेवन करने की अपील की गई। इस मौके पर कृष्णकांत चौबे,चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में भी 32 मरीजों का उपचार हुआ। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.रोजश कुमार मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के कुल 32 मरीज आए थे। इसमें उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम से पीड़ित मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया।