दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन कहकर पीटने का मामला सामने आया है। मां के साथ अन्याय से आहत आठवीं की छात्रा ने थाने पहुंचकर यह मामला बताया तो पुलिस भी सन्न रह गई। करीब 15 किमी दूर से छात्रा शिकायत लेकर अकेले थाने पर पहुंची थी। छात्रा की तहरीर पर सास-बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।