सोनभद्र जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव के पास रविवार की रात एक युवक ने बरात लेकर जा रहे दूल्हे पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने जंगल में दूल्हे की कार रोकी और पता पूछा। जैसे ही दूल्हे ने कार का शीशा नीचे किया, युवक ने उसकी गर्दन पर नुकीली वस्तु से वार कर दिया। दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।