फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंगलुरु में मजदूरी करने गए युवक की मौत, घर पहुंचा शव, VIDEO

जुगैल थाना क्षेत्र के जोरबा टोला निवासी तोपा सिंह खरवार (36) की बेंगलुरु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा है। परिजनों के अनुसार तोपा सिंह गत 23 जुलाई को मजदूरी करने कर्नाटक गए थे। वह बेंगलुरु में किसी कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी कामगारों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली। तोपा सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद कंपनी की ओर से उन्हें किसी तरह का सहयोग नहीं मिला। गरीब परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही कंपनी से भी मदद दिलाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें