फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक का बुजुर्ग मतदाता की तेल मालिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 26 Feb 2022 05:21 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

चुनाव भला क्या-क्या न करा दे। चुनाव जीतने के लिए नेता लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं,आपने कितनी ही बार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को अपने क्षेत्र के लोगों के आगे हाथ जोड़ते, उनके पैर छूते देखा होगा। लेकिन यूपी के एक विधायक ने इस मामले में अलग ही लेवल छू लिया है। हाल ही में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन में भरी सभा में कान पकड़कर उठक-बैठक कर माफी मांगने के बाद अब राबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे मतदाता की तेल मालिश करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिछले दिनों मंच पर उठक-बैठक के बाद इस नए वीडियो की खूब चर्चा भी हो रही है। बता दे कि सोनभद्र में सातवें चरण में सात मार्च को चुनाव होना है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें