नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की पिटाई से जान गंवाने वाले पड़री गांव निवासी राजेश जायसवाल के घर शोक संवेदना जताने सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल पहुंचे। पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।