सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित अरिहंत होटल में शनिवार को क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड और क्रेडिट एक्सेस इंडिया फाउंडेशन (सीएआईएफ) के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं सामुदायिक सशक्तिकरण पर सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।