सोनभद्र जिले में पटाखे की अवैध खेप मिलने का सिलसिला जारी है। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस ने बुधवार की रात फिर दो स्थानों पर दबिश देकर 150 किलो पटाखों की खेप बरामद की है। यह पटाखा दीपावली पर बिक्री के लिए अवैध रूप से भंडारित किया गया था। इसकी कीमत पांच लाख रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है। इससे पहले मंगलवार को भी रॉबर्ट्सगंज से दो क्विंटल पटाखा पकड़ा गया था।