अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने सामूहिक योग किया। तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, राज्यसभा सांसद रामशकल, डीएम चंद्रविजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार सहित करीब पांच हज़ार लोगों ने योग किया। पुलिस लाइन में एसपी डॉ यशवीर सिंह, एएसपी कालू सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने योग, आसन, प्राणायाम किया. राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज, मंडी समिति, शिवाजी मिनी पार्क, जिला जेल सहित अन्य स्थानों पर भी योग किया गया।