फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में ध्वज लेकर लगाए वीर बजरंगी के जयकारे, धूमधाम से निकली यात्रा

बजरंग बली के जन्मोत्सव पर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के मेन चौक स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई। हाथों में केशरिया ध्वज और गले में केशरिया गमछा धारण कर श्रद्धालुओं ने वीर बजरंगी के जयकारे लगाए। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। इस दौरान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ और विशेष आरती भी हुई। ध्वज यात्रा की शुरुआत संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। भगवान श्रीराम दरबार की झांकी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे नगर में भक्ति रस की धारा बहती रही और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा के बाद श्री हनुमत जन्मोत्सव की आरती हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें