रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को नगर में श्री साईं सेवा संस्था की तरफ से भव्य श्री साईं पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर क्षेत्र में जगह-जगह पालकी यात्रा का स्वागत हुआ। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्तगण नाचते गाते हुए चल रहे थे। यह पालकी यात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ हुआ जो शीतला मंदिर चौक से होते हुए महिला थाना, पूरब माेहाल, उत्तर माेहाल होते पुनः साईं मंदिर पहुंचा। जहां भव्य भजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान यात्रा में साईं भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते साईं बाबा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। वहीं महिलाएं अपने सिर पर कलश लिए हुए शामिल हुई। बताया जा रहा है कि साईं भक्तों की तरफ से वर्ष 2007 में मंदिर की नींव रखी गई थी और 14 जनवरी 2014 को तीन दिवसीय पूजन अर्चन के साथ मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई थी। इसके अलावा मंदिर में गणेश जी, राधा-कृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके साथ ही शिव परिवार की स्थापना माँ दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान स्थापना कराई गई है। बुधवार को नगर में निकाली गई साईं पालकी यात्रा में पालकी यात्रा उठाने को लेकर लोग बेताब दिखे। यात्रा में शामिल भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। गायक कलाकार सूरज गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, राजन अग्रहरि व शालनी जायसवाल, प्रतीक मिश्रा ने साईंनाथ की एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल माधव सिंह, चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, यातायात प्रभारी केके शुक्ला, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। यात्रा में राजेंद्र प्रसाद जैन, ठाकुर प्रसाद अग्रहरि, विमल अग्रवाल, राजू सोनी, प्रसन्न जायसवाल, संजय जायसवाल, आशुतोष शुक्ला, परमेश जैन, घनश्याम सिंघल, निखिल, अंकित केजरीवाल, विनोद केशरी, गीता, आनन्द, मुकेश, परमेश जैन आदि शामिल रहे।