फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के जानर गांव में विवाहिता गुंजन यादव (22) की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पिता सोमारू का आरोप है कि दामाद ने उन्हें फोन कर बेटी की हालत खराब होने की जानकारी दी थी। जब वह ससुराल पहुंचे तो बेटी मृत पड़ी थी। दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पति सहित चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक मंगलवार को 112 नंबर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि जानर में गुंजन यादव (22) पत्नी इंद्रजीत यादव ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगा लिया है। उसे फंदे से उतारकर घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अलीनगर (चंदौली) थाना क्षेत्र के कोरू निवासी पिता सोमारू ने बताया कि उन्होंने बेटी गुंजन की शादी जानर निवासी इंद्रजीत यादव के साथ 22 मई 2025 को की थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पुत्री को उसके पति, ससुर कांता, ननद सोना और सास सोबरा देवी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। मंगलवार की सुबह 11 बजे गुंजन ने बड़ी बहन सुनीता से मोबाइल पर बात की थी। कहा था कि उसे यहां काफी प्रताड़ित किया जा रहा है। दोपहर डेढ़ बजे दामाद का उनके मोबाइल पर फोन आया कि गुंजन की तबीयत काफी खराब हो गई है। जब वह परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पति सहित सभी चार आरोपियों के खिलाफ डीपी एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें