फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में गम में बदली दीपावली की खुशियां, रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस कर रही जांच

अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र के सिनेमा रोड के बगल से गुजरी अनपरा तापीय परियोजना की लोड लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। नगर के वार्ड नंबर 18 से सिनेमा रोड निवासी सुभाषचंद्र राजभर पुत्र रमेश चंद्र राजभर 45 सुबह घर से बगल में रेलवे ट्रैक की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका शरीर दो भागों में कट गया। सुबह बस्ती के अन्य लोग शौच के लिए पहुंचे तो परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। शव देख परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सुभाष मूल रूप से बलिया का निवासी है। यहां रहकर आसपास की परियोजनाओं में मजदूरी करता था। उसके दो लड़की और एक लड़की है, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी की शादी करने लायक हो गई है। बेटा अभी छोटा है। परिजनों ने बताया कि समूह कुछ पैसा लिया था। काम ना मिलने पर समूह का किश्त टूट गया था। समूह के एजेंट लगातार तगादा कर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान चल रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें